फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 केंद्र काटने और 29 नए केंद्र बढ़ाने की भेजा प्रपोजल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आनलाइन 295 केंद्रों का निर्धारण किया गया था। पिछले दिनों उस पर 315 आपत्तियां आई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से सभी केद्रों का एसडीएम से स्थलीय निरीक्षण कराया गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद 10 केंद्रों को काटने और 29 नये केंद्र बनाने का प्रपोजल बनाया गया है। मुहर लगी तो इस बार कुल 314 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। मंजूरी के लिए रिपोर्ट सचिव को भेज दी गई है। एक-दो दिन में संशोधित केंद्रों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से पिछले दिनों आनलाइन 295 केंद्रों का निर्धारत बोर्ड परीक्षा कराने के लिए किया गया था। इसके लिए सभी कालेजों से उपलब्ध संसाधनों की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराई गई थी। केंद्र निर्धारण के बाद इस पर 315 आपत्तियां आई थी। स्वयं डीआईओएस की ओर से बताया गया था कि 101 केंद्रों पर जरूरत से ज्यादा बच्चे हो गए हैं या सेंटर काफी दूर हो गया है। 58 केंद्र पहली बार बने हैं, जिनमें निरीक्षण में दो की हालत खराब मिली थी। इंटर कालेज निस्वा, अग्रसेन इंटर कालेज समेत कई चर्चित और अनुदानित कालेज भी केंद्र बनने से रह गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से आपत्तियों के निस्तारण और व्यवस्थाए दुरुस्त करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया था। अध्यक्ष सीडीओ अभिषेक सिंह को बनाते हुए तहसील स्तरीय कमेटी का गठन कर सभी केंद्रों की रिपोर्ट मांगी थी। 26 नवंबर तक ही सभी केंद्रों को रिपोर्ट देनी थी, लेकिन दो दिन पहले इसे डीएम को सौंपा गया। इसके बाद बोर्ड द्वारा निर्धारित 295 में 10 केंद्रों को काटने और 29 नये केंद्र को बढ़ाने का प्रपोजल बानकर इसे बोर्ड को भेज दिया गया है। मुहर लगी तो इस बार कुल 314 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। एक-दो दिन में संशोधित केंद्रों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना है।

जिला स्तरीय समिति की ओर से प्रपोजल बानकर बोर्ड को भेजा गया है। एक-दो दिन में सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना है। सूची अपलोड होने के बाद ही बताया जा सकता है कि कितने केंद्र कटे और कितने नये बनाए गए हैं।डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें