आजमगढ़। अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद की ओर से %सुपर स्टूडेंट% मल्टीलेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए विद्यालयों में लिखित परीक्षा का आयोजन दुर्गा जी इंटर कालेज और दुर्गादी पब्लिक स्कूल सेहदा तथा सेंट जेवियर स्कूल एलवल में किया गया। परीक्षा का आयोजन प्रदेश में लगातार हो रहा है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्कशक्ति से संबंधित सवाल पूछे गए। टॉप टेन में शामिल बच्चों को आईएमएस फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। वाराणसीमें आयोजित होने वाली आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज,गाजियाबाद औरअमर उजाला सुपरस्टूडेंट की फाइनल प्रतियोगिता में टॉप फाइव बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये तक के नगद पुरस्कार पाने का मौका भी मिलेगा। प्रतियोगिता में रजिस्टर करने के लिए विद्यार्थी 9266101155 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 9839933379 पर संपर्क किया जा सकता है। शनिवार को जीजीआईसी सिविल लाइंस, बाबा भैरवनाथ इंटर कालेज अनवरगंज, सिब्ली नेशनल इंटर कालेज पांडेय बाजार, शिब्ली गर्ल्स इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज रैदोपुर और सेंद्र पब्लिक स्कूल जाफरपुर में परीक्षा होगी।