आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी पर तरीके से कमाई और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि सत्ता पक्ष के नजदीकि उद्योगपति और भाजपा के नेता कमाई में बेतहाशा वृद्धि के साथ फोर्ब्स जैसे पत्रिका में नाम दर्ज करवा रहे हैं। किसान, व्यापारी, और रोजगार दम तोड़ रहा था। गौतम अडानी कंपनी के कारोबार में 66 प्रतिशत, मुकेश अंबानी के कारोबार में 67 प्रतिशत, बाबा रामदेव के कारोबार में 173 प्रतिशत, अमित शाह के कारोबार में 300 फीसदी और जय शाह के कारोबार में 16000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस लूट के उजागर होने पर सफाई दी जा रही है। नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा अपने लोगों को गलत तरीकों से फायदा पहुंचा रही है। विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जय शाह के विरुद्ध एफआईआर लिखकर उनकी गिरफ्तारी करने और राष्ट्रपति को मामले का संज्ञान लेने का पत्रक कलक्ट्रेट में सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से शाहिद खां, निहाल हाशिम, आरिफ, सतीश चन्द्रा, रविन्द्र, उमेश यादव, आस्था सिंह, नुरूज्जमा, साकेत राय, रामरूप यादव, धर्मेन्द्र, भोला, नितीश उपस्थित रहे। (ब्यूरो)