मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास स्थित तमसा नदी में डूबने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में उसे बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला पूरारानी निवासी मृतक शादाब 23 पुत्र इरशाद गुरूवार की देर शाम सात बजे तमसा नदी के पास गया हुआ था कि तभी संदिग्ध परिस्थितियों में वह नदी में जा गिरा वहा मौजूद लोगो ने नदी में गिरते देख नदी में छलांग लगा दी। लोगो ने उसे नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए लेकिन स्वास्थ केन्द्र पहुंचे जहां चिक्त्सिक ने उसे मृत घोषित कर दिया।