आजमगढ़ (ब्यूरो)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा सूरज महासभा में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक हुई। जिसमें मनोनयन पर लोगों ने सूरज का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी। सूरज ने कहा कि पूरे प्रदेश के कायस्थ समाज को एक मंच पर लाना ही मुख्य उद्देश्य होगा। इस मौके पर विद्याधर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, विभव श्रीवास्तव, साकेत श्रीवास्तव, पदम नाभम श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, कमलेश अस्थाना आदि शामिल थे।