फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की आवाज थे स्व. पंचानन राय

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को शिक्षकों के प्रेरणा स्रोत मार्ग दर्शक, शिक्षकों की समस्याओं के प्रति जीवन पर्यत संघर्ष करने वाले शिक्षक नेता एवं पूर्व एमएलसी स्व. पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह का शुभारंभ स्व. पंचानन राय की मूर्ति पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रबंधक कमला राय, प्रधानाचार्य रमेश राय, रामाश्रय सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण करके किया गया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. पंचानन राय ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे। जिन्हें शिक्षक समुदाय कभी भूला नहीं सकता। वह सिर्फ शिक्षक नेता ही नहीं शिक्षकों के ऐसी आवाज थे। उनकी आवाज प्रदेश स्तर गूंजती थी। शिक्षक उनके सभी साविध्य में सुरक्षित महसूस करता था। वे आपातकाल के दौरान कांग्रेस में रहते हुए भी कांग्रेस की आपात नीतियों का विरोध किया। 5 सितंबर 1998 को शिक्षक दिवस के दिन तत्कालीन सरकार ने बिना किसी आरोप उन्हें फर्जी तरीके से निरुद्ध किया। लेकिन वह डरे नहीं। पांचवें वेतन की संस्तुतियां राय साहब के संघर्षों की ही देन है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश राय ने कहा स्व. राय संगठन से ऊपर उठकर सभी शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराते रहे। विद्यालय के प्रबंधक कमला राय ने कहा राय साहब शिक्षक विधायक ही नहीं इससे पूर्व वह दो बार सगड़ी विधानसभा से विधायक चुने गए। वह शिक्षकों के साथ साथ आम जनता की आवाज भी सदन में उठाया करते थे। आज कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं है जो सड़क पर और सदन में शिक्षकों की आवाज बुलंद कर सके। स्व पंचानन राय की गांधी इंटर कालेज मालटारी कर्मस्थली भी रही यहां पर शिक्षक भी थे। साथ ही देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें