फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव के कमी से घरों में दर्जनों फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट । सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा के बढ़ते जलस्तर से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। कई गांवों में नाव की कमी के चलते दर्जनों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। बांका गांव निवासी अवध राम ने कहा कि कई लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। नाव की कमी के कारण लोग निकल नहीं पा रहे हैं। गांव के हरिनाथ, जयराम, बहादुर, बसंत, बांकेलाल आदि ने बताया कि उनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां से निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। सुबह से बाढ़ चौकी पर नाव के इंतजार में बैठे हैं। लेकिन अभी तक कोई नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों की प्रबंधकों ने की मदद
आजमगढ़। प्राइवेट पब्लिक स्कूल एसोसिएशन (सीबीएससी बोर्ड) की बैठक शनिवार को चिल्ड्रेन कालेज में बजरंग त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उपाध्यक्ष अयाज अहमद खान और अन्य प्रबंधकों ने प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही दस विद्यालयों की तरफ से दो लाख रुपये अपर जिलाधिकारी (वित्त और राजस्व) को प्रदान किया गया। इस अवसर पर दर्जनों विद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें