फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव का आगमन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की बैठक पूर्व विधायक रामदर्शन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का आगमन 27 जुलाई को आजमगढ़ हो रहा है। 28 को समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के आवास शिवकुटी, बेलनाडहीह छतवारा जाएगे और पूर्वान्ह 11 बजे पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री लखनऊ से 27 जुलाई को चलेंगे। शाम चार बजे आजमगढ़ सीमा नेउरी चौराहे पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद शाम चार बजे शहर में प्रवेश करने पर बाइक सवार उनका फूलमाओं से स्वागत करेंगे। 28 जुलाई को दूसरे दिन सर्किट हाउस से पूर्व मंत्री बाइक सवारों के साथ भ्रमण करेंगे। बैठक का संचालन पूर्व मंत्री मलिक मसूद ने किया। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह आशू, हर्षवर्धन अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, शर्मानंद तिवारी, शाहजहां अब्दुल्ला आदि उपस्थित रहे।

छत्रपति साहू ने दिलाया सम्मान
आजमगढ़। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शिक्षक संघ के नेहरुहाल स्थित कार्यालय पर बुधवार को दलितों के नायक छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर सहदेव प्रसाद ने कहा कि छत्रपति साहू ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यों को शिक्षा, नौकरी और आरक्षण में सम्मान दिलाने का काम किया। इस अवसर पर रामदवर राम लालचंद राम, हश्चिंद, रामयश, शैलेंद्र कुमार, बिंदवल, रामसूरत राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



शिक्षक संघ का धरना छठवें दिन भी जारी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की समायोजन से पूर्व पदोन्नति की मांग को लेकर चलाया जा रहा धरना बीएसए कार्यालय पर छठवें दिन बुधवार को जारी रहा। धरने को संबोधित करती हुए अध्यक्ष अनीता साइलेस ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को अपनी हठ छोड़कर जायज मांगों पुरा करना चाहिए। धरने में राकेश मणि त्रिपाठी, राम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, कमलेश यादव, नंद लाल यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


संघ राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित
अहरौला (ब्यूरो)। क्षेत्र के शंभुपुर गहजी स्थित मां शारदा पीजी कालेज में बुधवार को गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गुरूदक्षिणा कार्यक्रम में सर्वप्रथम केशरीया ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान व संघ गान के बाद लोगों ने ध्वज प्रणाम किया। संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश ने कहा कि हम ध्वज को गुरू मानते हैं, इसके सानिध्य में हमारे सभी कार्य पूर्ण होते है। संघ राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित है, संघ एक विचारधारा है जो नब्बे सालों से देश की एकता और अखंडता के लिए काम कर रही है। इस मौके पर प्रबंधक फौजदार सिह, प्राचार्य दिवाकर सिंह, जिला प्रचारक संतोष, बालमुकुंद सिंह, हनुमंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उमाशंकर गुप्ता, हनुमान यादव, रामनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
- प्रीतम सिंह


मेला और प्रदर्शनी संपन्न
बिंद्राबाजार (ब्यूरो)। पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर मुहम्मदपुर ब्लाक में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर एडीओ एसटी यादव ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं कमलेश यादव लोकगीत पार्टी ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर एडीओ मनोज यादव, एडीओ रामबुझ सिंह, प्रधान चंद्रभान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें