फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में सड़ रही परिवहन विभाग की जरूरी फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में विगत तीन दिनों से जारी झमाझम बारिश ने परिवहन विभाग में कार्य करने वाले कर्मियों की मुसीबत को बढ़ा दी है। जर्जर हो चुकी बिल्डिंग से पानी टपक रहा है। करंट लगने के डर से कर्मचारी कंप्यूटर में कार्य करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

विगत कई सालों से परिवहन विभाग का आफिस हरबंशपुर में किराए के भवन में संचालित हो रहा है। काफी पुरानी होने के कारण बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है। हल्की बारिश में ही कार्यालय की छत टपकने लगती है जिससे फाइलें खराब हो रही हैं। कार्यालय की जमीन के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन अभी तक जमीन नहीं उपलब्ध हो सकी है। जिसके कारण जर्जर भवन में बैठकर कार्य करने को कर्मचारी मजबूर हैं। विगत तीन दिनों में हुई बारिश ने कर्मचारियों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है। कार्यालय के कमरों में बारिश का पानी घुस गया है। कर्मचारी जहां काम करते हैं वहां पानी टपक रहा है। जिसके कारण कर्मचारी कंप्यूटर पर काम करने से बच रहे हैं। क्योंकि उन्हें करेंट लगने का डर सता रहा है। वहीं दूसरी तरफ भवन में जगह की कमी के कारण भवन की छत पर रखे अभिलेख बारिश के पानी से भीग पूरी तरह से नष्ट हो गए। बायो मैट्रिक मशीन में चले जाने से सभी कामकाज ठप हो गए। जिसके कारण बहुत से लोगों को वापस होना पड़ रहा है।
0000
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बीके पांडेय ने कहा कि बिल्डिंग काफी पुरानी है। काफी दिनों से कार्यालय के लिए जमीन तलाशी जा रही है लेकिन मिल नहीं पा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी से बात हुई है। हमें नया भवन एलॉट कर दिया गया है। जहां जल्द ही शिफ्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन


जल्द ही शिफ्ट होगा संभागीय परिवहन कार्यालय
आजमगढ़ (ब्यूरो)। लंबे समय से किराए के भवन में संचालित संभागीय परिवहन कार्यालय को आखिर भवन एलॉट हो ही गया। सिधारी स्थित पुराने जिलाधिकारी कार्यालय के भवन में परिवहन विभाग को दो हाल एलाट किए गए है। कार्यालय में शिफ्टिंग के लिए विभाग जरूरी सामानों की खरीद के लिए इस्टीमेट बनाने में जुटा हुआ है। बजट मिलते ही कार्यालय शिफ्ट कर दिया जाएगा।
बरसों से किराए के मकान में संचालित होने वाले परिवहन विभाग की समस्या का अब अंत होने वाला है। सपा सरकार में परिवहन कार्यालय के लिए बजट तो मिला, लेकिन जमीन न मिलने के कारण कार्यालय नहीं बन सका। हालांकि रानी की सराय के सेठवल में जमीन मिली, लेकिन बात नहीं बनी। अब सिधारी स्थित पुराने कलेक्ट्रेट भवन में दो हॉल आवंटित हो गए हैं। जर्जर भवन में बारिश से छत टपकने लगी। जिससे भवन में रखे सरकारी अभिलेख भीग गए और जरूरी फाइलें खराब हो रही थीं। इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी बीके पांडेय ने बताया कि हमें पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय मिल गया है। डेकोरेशन के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जैसे ही शासन से बजट मिल जाता है, वैसे ही आफिस को पुराने कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें