फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाबा भंवरनाथ के दर्शन को पहुंचे 60 हजार भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सावन के आखिरी सोमवार को नगर क्षेत्र के भंवरनाथ सहित जिले के अन्य शिवमंदिरों में दर्शन के लिए सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भंवरनाथ मंदिर में 60 हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया। शाम को शृंगार मंडली द्वारा मां अन्नपूर्णा संग बाबा का बालरूप में शृंगार किया गया।
विज्ञापन


सावन के आखिरी सोमवार की सुबह सुहाने मौसम के बीच शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। नगर के भंवरनाथ मंदिर पर तो शिव शंकर को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। वहीं मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीदारी की। यही हाल नगर के एलवल त्रिमुहानी, मातबरगंज शंकर तिराहा, बौरहवा बाबा, नरौली, पंचदेव मंदिर, पुरानी कोतवाली, कटरा सहित अन्य शिव मंदिरों का था। इस दौरान शिवभक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारे और घंटा-घडिय़ाल की आवाज से क्षेत्र शिवमय हो गया। मेजवां: फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में सावन के आखिरी सोमवार को भोले भंडारी को जल चढ़ाने को रेला उमड़ पड़ा। इसके अलावा निकटवर्ती दुर्वासाधाम में छित्तेपुर, सिकरौर, सरायमीर, अंबारी, जगदीशपुर, मार्टीनगंज, दीदारगंज, मुंडियार, मनरा, खुरासो, पल्थी आदि स्थानों पर भी शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही।

भैरव बाबा धाम पर लगी भक्तों की भीड़

महाराजगंज। सावन के आखिरी सोमवार और पूर्णिमा को महराजगंज स्थित भैरो बाबा धाम में भी भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने एतिहासिक पोखरे में स्नान किया। इसके बाद माला, फूल, बताशा, धूप, अगरबत्ती, नारियल, चुनरी, काली मिर्च की बोरी चढ़ाया तथा महिलाओं ने हलवा पुडी की कढ़ाई चढ़ा कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों लगे हर-हर महादेव के जयकारे

मेंहनगर। पवित्र सावन मास के पूर्णिमा व पांचवें सोमवार को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होते रहे। ग्राम गौरा स्थित श्री मंडलेश्वर महादेव स्थित शिव सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भांग, विल्वपत्र, धतूर,माला फूल के साथ शिवलिंग पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लोगों ने जलाभिषेक किया। इसी क्रम में कस्बे के ऐतिहासिक लखरावं पोखरे के महादेव, निरंजन कुटी, बाबू की खजूरी त्रिलोकीनाथ मंदिर के अलावा ग्राम करौती स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने बोल बम जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। साथ ही पंडित ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के पश्चात वैदिक मंत्रोचार के बीच रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें