फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं के बीच 60.13 प्रतिशत वोट पड़े

Sat, 10 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। छिटपुट घटनाओं के बीच छह ब्लाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसी के साथ जिला पंचायत के 408 और क्षेत्र पंचायत के 3344 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इन ब्लाकों के 12 गांवों में निर्विरोध बीडीसी चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह फर्जी वोटिंग को लेकर जहानागंज के बरहतीर जगदीशपुर गांव में पौने दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सीडीओ ने जांच के बाद 172 मतों को अवैध घोषित कर पुन: मतदान शुरू कराया। कुछ स्थानों पर बैलट पेपर की गड़बड़ी की वजह से मतदान थोड़ी देर से शुरू हुआ। प्रेक्षक श्रीकांत मिश्रा के मुताबिक छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान  शांतिपूर्ण रहा। बताया कि सबसे अधिक सठियांव ब्लाक में 65.5  वोट पोल हुए  जबकि जहानागंज में 62.3, मोहम्मदपुर में 59.5 और सबसे कम पल्हनी ब्लाक में 58 प्रतिशत वोट पोल हुए।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले के पल्हनी, सठियांव, जहानागंज, रानी की सराय, तहबरपुर और मुहम्मदपुर के 558 मतदान केंद्र और 1666 बूथों पर शुक्रवार की सुबह सात बजे से वोटिंग की शुरूआत हुई। वोटिंग के कुछ देर बाद ही मुहम्मदपुर ब्लाक के मंगरावा गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशी द्वारा पीठासीन अधिकारी पर दवाब बनाने की बात सामने आई। बात बढ़ने पर प्रेक्षक के साथ एएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आदेश देकर माहौल को शांत कराया। सुबह करीब दस बजे जहानागंज के बरहतीर जगदीशपुर गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान पीठासीन अधिकारी और प्रत्याशियों के बीच झड़प होने के नाते 10.30 बजे मतदान बंद हो गया। घटना से हलाकान सीडीओ महेंद्र वर्मा पहुंचे। मतपेटी खुलवाकर फर्जी पड़े 172 मतों को अवैध घोषित करते हुए उसे रद्द घोषित कर पौने दो घंटे बाद 12.45 बजे मतदान कार्य पुन: शुरू करवाया।
विज्ञापन

उधर पल्हनी ब्लाक के शेखपूरा गांव में एक मंत्री के भतीजे पर जबरिया वाहनों में भरकर अपने समर्थकों से वोट डलवाने का मामला सामने आया। इस पर एसडीएम सदर और सीओ नगर मौके पर पहुंचे। लेकिन इनके पहुंचने से पहले ही वहां से लोग खिसक लिए थे। इसको लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। मतदान के दौरान सुबह सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर-खैरातपुर बीडीसी प्रत्याशी के बैलेट पेपर में गड़बड़ी होने की वजह से मतदान कार्य आधे घंटे देर से शुरू हुआ। वोटिंग के समय पहचान पत्र को लेकर मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई लोग ऐसे रहे जो वोट डालने के लिए बुथ पर पहुंचे। लेकिन जानकारी हुई कि उनका वोट पहले ही डाल दिया गया। ऐसे लोग कुछ देर तक शोर शराबा करने के बाद वापस घर लौट गए। शाम को मतदान कार्य संपन्न होने के बाद मतपेटी कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित स्ट्रांग जमा करा दी गई। बता दें कि छह ब्लाक के 24 जिला पंचायत के लिए 408 और 608 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 3344 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 12 बीडीसी सीट पर महज एक ही उम्मीदवार मैदान में होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं सुहास एलवाई ने कहा कि शांति पूर्वक पहले चरण का मतदान होने पर क्षेत्रीय जनता बधाई की पात्र है।ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रीय जनता का काफी सहयोग रहा है। कहा कि कुछ लोग बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन प्रशासन की सख्ती और चुस्ती किे नाते मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें