फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल हुए 59616 अभ्यर्थी

विज्ञापन
डीएवी से काली चौरा तक लगा जाम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कड़ी निगरानी में 68 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 69 हजार 747 के सापेक्ष कुल 59 हजार 616 ने परीक्षा दी। वहीं सख्ती के चलते दोनों पालियों में कुल 10 हजार 131 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सकुशल परीक्षा कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रखे रहे। एसटीएफ ने भी निगाह गड़ा रखी थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में 30 हजार 701 व दूसरी पाली में 28 हजार 915 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं पहली में 4184 तो दूसरी में 5947 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। बताया कि जिन केंद्रों पर 500 से अधिक परीक्षार्थी हैं वहां दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का जो दावा किया था वह पूरी तरह से फेल नजर आया। परीक्षा छूटने के बाद पूरा दिन लोग जाम से जूझते रहे। यातायात विभाग पूरी तरह से फेल नजर आया वहीं परिवहन विभाग की भी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। जबकि जिलाधिकारी ने बसों के फेरे भी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। बसों की संख्या कम होने के कारण परीक्षार्थियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। कोई बस आती थी तो परीक्षार्थी बस की तरफ दौड़ते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें