आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक हेमराम मीना द्वारा अपराध के रोकथाम को ध्यान मेंं रखते हुए अपराधियों के धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में सर्किल सदर के अंतर्गत पड़ने वाले थानों द्वारा टीम गठित कर दबिश देकर 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिसमें थाना गंभीरपुर से कुल 30 अभियुक्त शामिल थे। जिसमें से चार अभियुक्तों के विरुद्ध अवैध शराब बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 12 अभियुक्तों का चालान किया गया। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजा गया। थाना जहानागंज में कुल सात अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया। अवैध शराब बरामदगी के आधार पर चार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। तीन अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना निजामाबाद से कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब बरामदगी के आधार सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुबारकपुर थाना से कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सर्किल सदर आजमगढ़ में चलाए गए विशेष अभियान में कुल 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।