फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैंक से पैसा निकाल लौट रही महिला से 5

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव के पास बैंक से पैसा निकाल कर लौट रही महिला से 58 हजार रुपये लूट लिए गये। बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के मोलनापुर गांव निवासी उषा देवी शुक्रवार को पति गंभीर चौहान के साथ शुक्रवार को देवगांव स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में गई। वहां से उसने 58 हजार रुपये निकाले। पैसे झोले में रख कर वह पति के साथ पैदल ही वापस लौट रही थी। किसी काम से पति ने देवगांव-मेंहनाजपुर का रास्ता पकड़ लिया तो वहीं उषा रुपये लेकर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग होते हुए जाने लगी। उसरौली गांव के पास सुनसान स्थान है। उषा जब वहां पहुंची तो एक बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उससे रुपये भरा झोला छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इसके बाद पीड़िता को यह कहते हुए वापस घर भेज दिया कि शनिवार को बैंक खुलने पर सीसी टीवी फुटेज की जांच की जाएगा। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है और शनिवार की सुबह पीड़िता को थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें