फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 56 विद्यालय डिबार घोषित, नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल के 56 माध्यमिक विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद से डिबार घोषित कर दिया है। इन माध्यमिक विद्यालयों को 2020 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जायेगा। मंडल में सर्वाधिक 25 विद्यालय आजमगढ़ के डिबार किये गए हैं। वहीं बलिया के 21 व मऊ के 10 विद्यालयों को डिबार किया गया है।
विज्ञापन

2020 की बोर्ड शुरू होने वाली है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होगी और छह मार्च तक समाप्त भी हो जायेगी। परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर कवायद माध्यमिक शिक्षा परिषद स्तर पर जोरों पर चल रही है। इस बीच बोर्ड ने प्रदेश के डिबार विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी है। प्रदेश भर में कुल 433 विद्यालयों की डिबार सूची में डाला गया है। जिसमें आजमगढ़ मंडल के कुल 56 माध्यमिक विद्यालय शामिल है। मंडल के आजमगढ़ जिले में सर्वाधिक 25 विद्यालयों को डिबार किया गया है। इसमें किसान इंटर कालेज सुरैना, श्रीमती विद्यावती देवी इंका हमीरपुर, श्रीमती रत्ती देवी महावीर बालिका इंका सुम्माडीह, विवेकानंद इंका शेखपुर पल्हनी, रमावंती उमावि भुवालपुर, मां शारदा इंका सराय त्रिलोचन, जमुना केशवर सिंह मेमो इंका सम्मोपुर ठेकमा, पलकधारी उमावि महुआमुरार, जय मां शांति उमावि जगरदेवपुर भीटी, आदर्श उमावि जिगरसंडी, रामख्याल जनता उमावि नायकपुर, श्री शिवाजी इंका छपरा सुल्तानपुर, माता किशुनदेई उमावि नवापुरा, लक्खी देवी तुलसी स्मा. आरपीउमावि फतनपुर रैदा, जनता इंटर कालेज माहुल, महादेवी इंटर कालेज बनकटा बाजार गोसाई, बाबा साधव राम इंका कोईनहा बड़सरा, बीबीएस उमावि शंकरनगर मुंडा, जनता इंका आतापुर ओहनी, श्री बैजनाथ् बाल गोपाल इंका काजीपुर चिरैयाकोट, पीएस कृष्णा इंका गोडियाना, बाबा भैरवनाथ हॉयर सेकेंड्री स्कूल पंचखोरा, कौशिक बाइंका जिगरसंडी, वेस्ली इंटर कालेज, पं. दीनदयाल विद्यापीठ उमावि नदौरा शामिल है। आजमगढ़ मंडल के बलिया जिले के 21 व मऊ जिले के 10 विद्यालयों को डिबार सूची में डाला गया है। डिबार किये गये विद्यालय 2020 की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें