फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 551 महिलाओं ने कुंवर नदी से जल लेकर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
फूलपुर के मुडियार के सिद्धपीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल ल
विज्ञापन
मेवजां। फूलपुर तहसील के मुडियार के सिद्धपीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। फूलपुर के पास गढ़वा कुटी से वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। कुंवर नदी से जल लेकर लगभग 551 महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा शबाना आजमी रोड, पुरानी मिर्चा मंडी, शंकर जी तिराहा, सिनेमा रोड, रोडवेज, न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल और डॉक्टर लोहिया बालिका विद्यालय होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंडप परिक्रमा के बाद कलशों की स्थापना की गई। कार्यक्रम की अगुवाई मुख्य अतिथि महंत राजू दास महाराज ने किया। यज्ञकर्ता एवं संयोजक अनिल महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ राष्ट्र रक्षा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रतिदिन सुबह पूजन-हवन तथा शाम साम बजे से श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन गंगोत्री महाराज करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान 11 जून को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस दौरान कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें