फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली कटौती और बढ़ती दरों के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चौबीस घंटे बिजली देने का दावा करती है, जबकि जनता लगातार बिजली कटौती से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था में व्यापक अनियमितताएं हैं और उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हैं, जबकि उपभोक्ताओं से देश की सबसे महंगी बिजली दरें वसूली जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों के कारण फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में सभाजीत यादव, दिनेश कुमार यादव, अभिषेक राजभर, संजय राय, शाहिद, रामसतन पटेल, राकेश मौर्य, सोनू यादव, हरेंद्र यादव, पदम चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें