फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के लिए 52 फीसदी पड़े वोट

Fri, 01 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सपहापाठक गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए गुरुवार को 52 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सपहा पाठक गांव की पूर्व प्रधान किसमती देवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


 उनकी मृत्यु के बाद गांव में ग्राम प्रधान का पद खाली चल रहा था। उप चुनाव में दो प्रत्याशियों लालमती पत्नी वनधारी और मीना पत्नी राजमंगल ने नामांकन किया था। गांव में दो बूथ बनाए गए थे। जिन पर 1234 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था लेकिन 653 लोगों ने ही मतदान किया।
विज्ञापन


तहसीलदार सगड़ी शिवधर चौरसिया, क्षेत्राधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी और बीडीओ रामदरश खुद मौजूद रहे। दो मई को मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें