फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही पीएम-सीएम की तस्वीर लगी होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता की जम कर धज्जियां उड़ रही है। क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज भी पीएम व सीएम की तस्वीर लगी होर्डिंग परिसर की शोभा बढ़ा रही है। न तो स्वास्थ्य महकमा न ही जिला प्रशासन का ध्यान अब तक इस ओर गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की होर्डिंग लगी हुई है। इन होर्डिंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी हुई है। होर्डिंग पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन अहरौला क्षेत्र में इसकी जम कर धज्जियां उड़ रही है। सीएचसी के सामने ही अहरौला थाना है, लेकिन उसकी नजर भी अब तक इन होर्डिंगों पर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें