फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा आरंगम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नाट्य संस्था सूत्रधार की ओर से सालाना राष्ट्रीय नाट्य उत्सव आजमगढ़ रंग महोत्सव का आयोजन शनिवार से धूमधाम से होगा। समारोह की संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने बताया कि पिछले 14 सालों से लगातार आयोजन किया जा रहा है। आजमगढ़ रंग महोत्सव (आरंगम) की पेशेवर नाट्य समारोह में अपनी अलग पहचान है।
विज्ञापन

14वें आजमगढ़ रंग महोत्सव में देश के पांच प्रसिद्ध युवा नाट्य निर्देशकों के नाटक आमंत्रित हुए हैं। इसमें पटना की शारदा सिंह, दिल्ली से रौनक खान, भोपाल से आनंद मिश्रा, जबलपुर से स्वाति दुबे और आजमगढ़ के अंगद कश्यप शामिल है। समारोह के आखिरी दिन 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। इसमें प्रयागराज से अमितेश कुमार, वाराणसी से व्योमेश शुक्ल, जबलपुर से आशीष पाठक, दिल्ली से अजित राय, जैसे ख्यातिलब्ध रंग विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। आरंगम की शुरुआत प्रसिद्ध रंगगुरु और मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व निर्देशक संजय उपाध्याय के रंग संगीत से होगी। प्रतिदिन एक नाटक का मंचन किया जाएगा। रंगमंच के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस बार सूत्रधार सम्मान प्रसिद्ध रंगकर्मी और फिल्मकार अतुल तिवारी को दिया जा रहा है। अतुल तिवारी ने अब तक 50 से भी अधिक फिल्मों का लेखन और निर्माण किया है। आमिर खान की फ़िल्म थ्री इडियट में भी अतिथि भूमिका अभिनीत की है। उनका आजमगढ़ रंग महोत्सव में शामिल होना जनपद के रंगकर्म के लिए गर्व की बात है। 23-27 मार्च तक आयोजित आरंगम नाट्य समारोह दर्शकों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें