आजमगढ़। उप्र होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के जिला इकाई की मासिक बैठक बुधवार को अंबेडकर पार्क में हुई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी के आह्वान पर सभी होमगार्ड जवानों ने एक दिन का मानदेय शहीद के परिजनों को देने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर पाठक ने कहा कि पुलवामा की घटना पाकिस्तान की कायरता को दर्शाता है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। बैठक में होमगार्डों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में राजेश शुक्ला, ओंकार प्रजापति, विजय पांडेय, रामनवल पांडेय, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, हीरामणि पाठक, रामचंदर यादव, रमेश यादव, कंचन यादव, उमाशंकर राजभर, हनुमान पाल, रीना देवी, सुमन भारती, रिमा मौर्या, कविता उपाध्याय थे।