फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे के दिन आयोजित हुआ मातृ पितृ पूजन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे के दिन मातृ पितृ पूजन दिवस
विज्ञापन

लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लिटिल एंजेल इंटरनेशनल स्कूल जमीन मुहम्मदपुर परिसर में गुरुवार को मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बसपा नेता संतोष सिंह टीपू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के अनुकरण के कारण माता पिता को भूलकर वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा। अब पुन: पुरानी परंपरा प्रारंभ हो। बच्चों में अपने माता पिता के प्रति प्रेम, स्नेह, सद्भाव, बढ़े और वह बुढ़ापे में उनकी सेवा करें। इस ओर कदम बढ़े, ऐसा प्रयत्न किया जा रहा है। संचालन रमेश ने किया। प्रबंधक डा. हरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर नागेंद्र यादव, उदय प्रताप सिंह, रमेश राम, अंकित सिंह, विजय यादव, राकेश सिंह, प्रभुनाथ, राजेश, श्रीप्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें