फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबा होता गया इंतजार और नहीं आए केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डिप्टी सीएम व जनपद के नोडल अधिकारी केशव प्रसाद मौर्य का गुरुवार को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया। हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो उड़ान नहीं भर सके और उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दोपहर 12 बजे जिले में आगमन होना था। उनके कार्यक्रम की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। उनके स्वागत में भाजपा नेता और अधिकारी पूर्वाह्न 11 बजे से पुलिस लाइन परिसर में डटे हुए थे। अधिकारियों ने अपनी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रखी थीं। निर्धारित समय पर जब वह नहीं पहुंचे तो पता करने पर मालूम हुआ कि उनके हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से विलंब हो रहा है। बारिश के बीच अधिकारी पुलिस लाइन में जमे रहे। दोपहर लगभग दो बजे सूचना मिली कि डिप्टी सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से डिप्टी सीएम का दौरान स्थगित हो गया। इस मौके पर प्रभारी डीएम/सीडीओ डीएस उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद गुप्ता, एसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी कमलेश बहादुर, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विनोद राय, सत्येंद्र राय छोटूू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
---
आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। अधिकारी निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। कलेक्ट्रेट सभागार में सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा बीबी सिंह, अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी बीके वर्मा, एआर कोआपरेटिव राम किंकर आदि अधिकारी बैठक शुरू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें