फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में होगी स्वच्छ सर्वेंक्षण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन सात फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभाग की ओर से बीएसए और डीआईओएस को पत्र जारी किया जा रहा है। प्रतियोगिता के बाद से प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच विद्यालयों को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालयों में स्वच्छता की जांच करने के लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से सात फरवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इस प्रतियोगिता में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बीएसए और डीआईओएस को पत्र जारी किया जा रहा है। इसके बाद इन विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। जिला समंवयक प्रीति सिंह ने बताया कि इस निरीक्षण में विद्यालयों में शौचालय, शिक्षकों की उपस्थिति, पानी की उपलब्धता, साफ-सफाइ का स्तर, बाल संसद टीम का गठन, सफाई कर्मी द्वारा विद्यालय की सफाई, स्वच्छा ग्रहियों और अध्यापकों द्वारा हाथ धुलाई, बच्चों में स्वच्छता की बातों का ज्ञान, विद्यालय में रख-रखाव का स्तर, शिक्षण स्तर, विद्यालय भवन का सुंदरीकरण के आधार पर अंक निर्धारित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव और खंड प्रेरकों द्वारा प्रतियोगी विद्यालयों की सूची तैयार कर एक मार्च तक जमा की जाएगी। इस सूची के आधार पर जनपद स्तर पर चिह्नित विद्यालयों में नोडल अधिकारी प्रत्येक विकास खंड से पांच विद्यालयों का चयन करेंगे। जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। अभी इस पर डीएम के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं हस्ताक्षर बाद इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें