फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जल निकासी की व्यवस्था न उठ रहा है कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर स्वच्छता वार्ड सर्वेक्षण में जिले में प्रथम स्थान पर रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे एकदम इतर है। पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है। नपा के नेवादा मुहल्ले का हाल तो पूरी तरह से नारकीय है। लोग नपा की दुर्व्यवस्था पर आक्रोशित हैं और सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं। मुबारकपुर के नेवादा मुहल्ले की स्थिति यह है कि जिधर देखो उधर ही कूड़े का अंबार है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मुहल्ले में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां आज तक जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नपा प्रशासन नहीं कर सका। जहां नालियां बनी हैं वो कूड़े से पटी हैं और नाली का गंदा पानी मुहल्ले के गलियों में बह रहा है। सफाई कर्मी कभी कभार ही मुहल्ले में झांकने आते हैं। कूड़े के ढेर को उठाने की कवायद नपा प्रशासन नहीं करा पा रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल है। आक्रोशित लोग अब नपा प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें