फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख नाराज हुए डीआरएम, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेल महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल द्वारा नौ फरवरी को किए जाने वाले निरीक्षण के मद्देनजर शनिवार को डीआरएम वाराणसी मंडल एसके झा आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेट फार्म पर गंदगी देख नाराज हो गए और स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य को जमकर फटकार लगाई। वाहनों के पार्किंग स्थल पर वाहनों का निर्धारित दर का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। करीब ढाई घंटे तक यहां रहने के बाद वे शाहगंज की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

वाराणसी रेल मंडल के प्रबंधक एसके झा स्पेशल ट्रेन से शनिवार की सुबह करीब दस बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आनेे के बाद गार्ड एवं ड्राइवर क्रूलाबी, रनिंग रूम, विश्राम कक्ष, रेलवे आवासीय कालोनी, स्टेशन कार्यालय, फुट ओवरब्रीज, आरक्षण केंद्र, प्रतिक्षालय, स्टाल, वाटर बूथ आदि का गहनता से निरीक्षण किया। जिस स्थानों पर खामियां मिली उसे सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्लेट फार्म पर गंदगी दिखी तो स्टेशन मास्टर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार लगाई। जीआरपी थाना के सामने बने वाहनों के पार्किंग स्थल का मुआयना किया। इस दौरान अनुबंध बोर्ड पर वर्ष 2018 लिखा देख नाराजगी व्यक्त करते हुए वाहनों को निर्धारित दर का बोर्ड लगाने को कहा। आरक्षण केंद्र पर दलालों का बोलबाला के संबंध में उन्होंने आरपीएफ को रोक लगाने और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। करीब ढाई घंटे तक निरीक्षण करने के बाद वे शाहगंज स्टेशन की ओर रवाना हो गए। रास्ते में फूलपुर के जगदीशपुर पुल और 58 सी फाटक, पटरियों के ज्वाइंट आदि की भी निरीक्षण किया। डीआरएम के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एमएस नंबियाल, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अजय वाष्रणेय, यांत्रिकी इंजीनियर अरविंद कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें