फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के अनुसार अपना हक ले करके रहेंगे नौजवान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा की ओर निकाली गई समाजवादी न्याय (वीपी मंडल) पदयात्रा को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने शनिवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा 18 जनवरी को जिले में पहुंची थी। मऊ होते हुए बलिया जाएगी। यात्रा के नेतृत्व संयोजक अजीत यादव, अविनाश विद्यार्थी, राजेश शर्मा, अरविन्द सरोज, चौधरी संदीप, कृष्णानन्द, बालेश्वर प्रजापति, राहूल पटेल, सौरभ विश्वकर्मा, रितेश सोनकर, गुल्फाम, शाहिद कर रहे थे। आजमगढ़ से यात्रा सठियांव होते हुए मुहम्मदाबाद पहुंचेगी। अजीत यादव ने कहा कि इस देश में सदियों से दबे, कुचले, पिछड़ों और शोषितों को केंद्र और प्रदेश सरकार ने हासिए पर रखा है। संविधान के अनुसार मिल रहे आरक्षण बढ़ाने के बजाय समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों में पिछड़ों को करीब 17 प्रतिशत ही आरक्षण मिल पाया है। पिछड़ों की आबादी 60 प्रतिशत है और दलितों की आबादी 30 प्रतिशत है। छात्र, नौजवान पिछड़ों व दलितों के समुचित भागीदारी के लिए कमर कस चूके हैं और संविधान के अनुसार अपना हक ले कर रहेंगे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि युवा ही देश की तस्वीर बदलते हैं और आज युवाओं ने जो अंगड़ाई लिया है निश्चित तौर पर यह मिल का पत्थर साबित होगी। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि दोनों सरकारें पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं। पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, बबिता चैहान, हरिश्चन्द्र यादव, राजेश यादव गेलवारा, वेदप्रकाश यादव, शाश्वत किशोर यादव, हाकिम बेग, रमेश निषाद, राजेश सरोज, शिवमूरत यादव, राजेश गिरी, शिशुपाल सिंह, आशीर्वाद यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें