फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों के छज्जे से महिलाएं उठा रहीं शूटिंग का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवा में इन दिनों मेले जैसा माहौल है। उनके जन्म के 100 वर्ष पूरे होने पर आजमी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा ‘मी रक्सम’ फिल्म उनके जीवन पर बनाई जा रही है। शनिवार को भी गांव में शूटिंग का क्रम जारी रहा। वहीं फिल्म का मुहूर्त होने के बाद शनिवार की सुबह ही शबाना आजमी मुंबई के लिए रवाना हो गई। शूटिंग करने वाली टीम मेजवा गांव में डेरा डाले हुई है। उनके खाने की व्यवस्था कैफी के पुश्तैनी मकान में की गई है और रहने के लिए सुदनीपुर गांव में प्रबंध किया गया है। यह टीम 2 मार्च तक रहेगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब शूटिग शुरू हुई। रूप सज्जा के डायरेक्टर तबरेज शेख द्वारा बेटी का किरदार निभा रही अदिति शर्मा और पिता के रोल में दानिश हुसैन का गेटअप ठीक कर शूटिंग की गई। शूटिंग शाम छह बजे तक अनवरत चलती रही। शूटिंग को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। वहीं महिलाएं घर के छतों पर चढ़कर शूटिंग का लुत्फ लेते हुए देखने केे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें