आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान की ओर से चल रहे 17वें रंगमहोत्सव में अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य एवं लोकनृत्य समारोह की तृतीय संध्या का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह एवं डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। महोत्सव की तीसरी शाम स्व. मंगल चन्द अग्रवाल और स्व. हृदय नारायण लाल श्रीवास्तव को समर्पित रही। पुस्तक मेला स्व. श्याम कुमार अग्रवाल को समर्पित रहा। शारदा नाट्य मंच धनबाद के कलाकारों ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। बुलबुल सिंह ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। रावी डांस एकेडमी के कलाकारों ने युगल नृत्य से दर्शकों का मनमोह लिया। आरडीआई और एस डांस ग्रुप ने अपने डांस से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। नाट्य संस्था जगशेदपुर के कलाकारों ने मुंशी प्रेमचन्द की कहानी पर आधारित नाटक ’नागपूजा’ का भावपूर्ण मंचन किया। राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के राहुल दिक्षित व सूरज राज के युगल नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा ग्रुप डांस के एकल नृत्य ने कार्यक्रम ने चार चांद लगा दिया। जिलाधिकरी शिवाकांत द्विवेदी को राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान और सर्वोदय पब्लिक स्कूल की तरफ सें सम्मानित किया गया। नजर अब्बास आजमी को ’प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संचालन राघवेन्द्र मिश्रा ’लड्डू’ व शरद गुप्ता ने सम्मलित रूप से किया। दिवाकर श्रीवास्तव, डा.डीपी तिवारी, चन्द्रकांत, राज, अवनीस, डा. पूनम तिवारी, मनोज अंगूरिया, संजय अग्रवाल, सत्यम शर्मा, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अरून राय, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव आदि थे।