आजमगढ़। श्री कृष्ण गौशाला समिति के शताब्दी वर्ष पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों का रेला उमड़ रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कथा स्थल पर भक्तों की भीड़ जुटी रही। कथा वाचिका राधा किशोरी ने बताया कि सत्य, चित व आनंद सच्चिदानंद में समाहित है और यही भगवान तक पहुंचने का सरल मार्ग है। आगे उन्होंने कहा कि जिस दिन आपके जीवन में सत्य घटित होने लगे तो समझ लें, परमात्मा से निकटता हो गई है। संतों की महिमा बताते हुए कहा कि सच्चे संत के दर्शन मात्र से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते है। इस दौरान राधाकृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। कथा के अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक जायसवाल, गौरव अग्रवाल, मनोज खेतान, भोला नाथ जालान ने कथा वाचिका की आरती उतारी। इस दौरान अशोक रूंगटा, गौरव अग्रवाल, विनय रूंगटा, डॉ. आरबी त्रिपाठी, डॉ. शिशिर, डॉ. निर्मल, अंकित अग्रवाल, अनिल खंडेलिया, अजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बाबी अग्रवाल मौजूद रहे।