फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह की सफाई व्यवस्था पूर्ण, आज अदा होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बकरीद की तैयारी के लिए मुहल्ला बदरका स्थित ईदगाह की साफ- सफाई व्यवस्था पूर्ण कर लिए जाने के साथ ही आस-पास भी सफाई व्यवस्था पूरी कर ली गई है।इसके साथ ही नमाजियों के वजू करने के लिए पानी की भी व्यवस्था रहती है। यह सारा काम शहर इमाम की देख-रेख में किया जाता है। बतादे कि ईदगाह में ईद की नमाज और बकरीद की नमाज पढना सुन्नत होता है। यही कारण है कि नगर क्षेत्र के अधिकतर लोग मस्जिद में नमाज न पढ़कर ईदगाह में ही नमाज बड़ी जमात के साथ ही पढना चाहते है। जिसके कारण ईदगाह में बकरीद की नमाज पढने वालों की संख्या बहुत ही ज्यादा होती है। बकरीद के दिन कुर्बानी कराने के कारण ईदगाह से लेकर मस्जिदों में प्रात: काल ही नमाज अदा की जाती है। ईदगाह में ईद की नमाज प्रात: 7.30 बजे अदा की जाएगी। जिसके कारण मंगलवार को ही ईदगाह की साफ-सफाई की व्यवस्था को पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें