आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 एडीएम और एसडीए स्तर के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही तीन सीडीओ सुपर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे को मंदुरी हवाई पट्टी अधिकारियों को ब्रीफ किया जाएगा। इसके बाद शाम तीन बजे डी-ब्रीफिंग और रिहर्सल होगा। जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को भी जिलाधिकारी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मंदुरी हवाई पट्टी पर जमा रहा। कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को संपन्न कराने के लिए एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैयार किया गया है। इसमें जनपद के साथी ही आसपास के अन्य अ न्य जिलों के अधिकारियों को भी शामिल किया ग या है। इनके ऊपर तीन सीडीओ को भी लगाया गया है। गुरुवार शाम पांच बजे नेहरू हाल में सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसी भी चूक के प्रति पहले से आगाह किया गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे मंदुरी हवाई पट्टी पर सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें ड्यूटी के प्रति ब्रीफ किया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे डी-ब्रीफिंग और रिहर्सल होगी।
पहुंचने लगे मंत्रियों के कार्यक्रम
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूबे के विभिन्न मंत्रियों का कार्यक्रम का पहुंचना जारी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम भी आ गया है। वे सीधे हेलीकाप्टर से मंदुरी हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, दारा सिंह चौहान, सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, सुरेश पासी, जय प्रकाश निसाद का कार्यक्रम भी पहुंच चुका है।