फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित तिवारी को प्रदेश भाजपा मीडिया पैनल में स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने सोमवार को प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनल की घोषणा कर दी है। इसमें जिले के रहने वाले अमित तिवारी को भी बतौर पैनलिस्ट शामिल किया गया है।अमित तिवारी मूलरुप से जिले के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के दिलौरी गांव के मूल निवासी है। वह शहर के सिधारी मुहल्ले में परिवार के साथ निवास करते है। पिता बृजगोपाल तिवारी जहां जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की श्रेणी में शामिल है तो अमित तिवारी स्वयं अधिवक्ता है और उच्च न्यायालय लखनऊ में वकालत करते है। वे पत्रकारिता के क्षेत्र से भी दो दशक से जुड़े हुए है और एक राष्ट्रीय चैनल में बतौर पूर्वांचल प्रभारी काम देख रहे है। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रुप से जुड़े हुए है। अमित तिवारी के मनोनयन से भाजपा नेताओं और समर्थकों में खुशी व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें