सठियांव (आजमगढ़)। मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय सठियांव में बुधवार को अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है उनका उत्पीडन और शोषण बढ़ गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाएं जो दलितों और अति पिछड़ों के हित में थी सभी योजनाओं को भाजपा सरकार ने साजिश के तहत बंद कर दिया। समाजवादी पेंशन को बंद कर इस समाज को विकलांग बनाने की कोशिश जारी है। विधानसभा के प्रत्येक सेक्टर में बैठक के माध्यम से शोषित समाज के लोगों को जागरूक करना है। अध्यक्षता अनुसूचित प्रकोष्ठ के विधान सभा अध्यक्ष राधेश्याम भारती और संचालन महासचिव रामचरन मास्टर ने किया इस मौके पर अश्वघोष, रमेश गोड़, राजाराम सोनकर, रामसिंगार विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, अवनीश चौहान, दिनेश, लल्लन, आजाद हिंद, चंदन राम आदि उपस्थित थे।