फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायतों से भी पीछे छूटी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से हुए स्वच्थता सवेक्षण में नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था की एक बार फिर पोल खुल गई है। मजे की बात ये है कि जनपद की सबसे बड़ी और प्रमुख आजमगढ़ नगरपालिका से भी आगे नगरपंचायतों ने अपना स्थान बनाया है। सबसे खराब स्थिति मेंहनगर नगर पंचायत की रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकारी की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी कर दी गई है। अतरौलिया नगर पंचायत 1859 अंकों के साथ 74वें स्थान पर है। बिलरियागंज गर पंचायत 1702 अंकों के साथ 176वें स्थान पर है। मुबारकपुर नगर पालिका 1657 अंकों के साथ 203वें स्थान पर हैं। फूलपुर नगर पंचायत को 1634 अंकों के साथ 218वां स्थान मिला है। अजमतगढ़ नगर पंचायत को 1547 अंकों के साथ 270वां स्थान मिला है। इसके बाद आजमगढ़ नगर पालिका को 1683 अंकों के साथ 298वां स्थान मिला है। इस लिहाज से शहर की मुख्य नगरपालिका जनपद में भी छठवें स्थान पर है। जीयनपुर नगर पंचायत 1482 अंकों के साथ 336वें स्थान, महराजगंज नगर पंचायत 1547 अंकों के साथ 385वें स्थान पर, निजामाबाद नगर पंचायत 1383 अंकों के साथ 419वें स्थान पर है। कटघर लालगंज नगर पंचायत 1336 अंकों के साथ 478वां स्थान, सरायमीर नगर पंचायत 1277 अंकों के साथ 554वें स्थान, माहुल नगर पंचायत 1198 अंकों के साथ 644वें स्थान पर है। सबसे अंत में मेंहनगर नगर पंचायत 1031 अंकों के सात 815वें स्थान पर है। वर्तमान सर्वेक्षण में अतरौलिया को छोड़ सभी नगर निकायों स्थिति काफी निराशा जनक रही है। इससे नगर निकायों में स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही मुहीम की पोल खुल कर भी सामने आ गई है। फिलहाल प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत एवं एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह रैंकिंग पर असंतोष जताते हुए युद्ध स्तर पर समय से वार्डों को ओडीएफ कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें