फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस दोनों एक : घूरा राम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। बहुजन समाज पार्टी दीदारगंज विधानसभा का कैडर कैंप शुक्रवार को सिसवारा बाजार में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने किया। संचालन जोन इंचार्ज विनोद कुमार चौहान ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री घूराराम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। इन्होंने गरीबों के लिए न तो कोई सुविधा दी है और न ही कोई कानून बनाया। जीएसटी लागू कर अलग से परेशान किया। जोन इंचार्ज हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि 25 जून तक सभी बूथ कमेटियों का गठन कर सूची दे दैं। सभी वर्गों के लोगों को सदस्य बनाएं और पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि कैडर कैंप में दिए गए जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। जनहित में किए गए कार्यों को जनजन तक पहुंचाएं। बिजली, पानी, डीजल, पेट्रोल और अन्य सभी घरेलू सामान महंगे हो गए हैं। भाजपा सरकार ने अब तक की सरकारों में सबसे अधिक 40 फीसदी यात्री किराया का भाड़ा बढ़ा कर साबित कर दिया कि वो जनविरोधी है। विजय कुमार, श्रीराम राजभर, सुभाष भारती, अशोक राजभर, सत्य प्रकाश चौहान, मनीष मौर्य, पिंटू पंडित, गोविंदा गौतम, संतोष प्रधान, अभिषेक यादव, लालचंद राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें