फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जेल की जमीन पर उठी इको फ्रेंडली पार्क की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुरानी जेल की भूमि पर इको फ्रेंडली पार्क बनाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया। मांगों पर विचार नहीं करने पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पुरानी जेल की जमीन पर पार्क का निर्माण कराने के लिए पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव किया गया था। पार्क निर्माण के लिए धनराशि आवंटित भी कर दी गई है, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई सार्थक पहल नहीं की। सचिव इंजी सुनील यादव ने कहा कि आजमगढ़ मंडल होने के बाद भी जनपद में कोई बड़ा पार्क न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। शीघ्र ही जेल की भूमि पर इको फ्रेडली पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। एडीएम ने मांगों को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में डा. विरेन्द्र पाठक, अभिषेक सिह नीरज, अतुल श्रीवास्तव, मनीष कुमार, हरिश्चन्द्र, बृजविलास विश्वकर्मा, दिनेश यादव, सूर्यनाथ यादव, राजीव शर्मा, डा. हरगोविन्द विश्वकर्मा, आशीष मौर्या, रामजन्म मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें