फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर न बदलने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन रौनापार से संचालित कस्बा रौनापार, थाना और गांव चार दिनों से अंधेरे में है। जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को रौनापार-चांदपट्टी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लगभग आधे घंटे तक चले चक्काजाम को एसओ ने आश्वासन देकर खुलवाया।
विज्ञापन

रौनापार कस्बे में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिनों पूर्व जल गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। लेकिन सूचना के बाद भी विभाग ने ट्रांसफर को नहीं बदला। जिससे नाराज ग्रामीणों ने रौनापार शहीद मूर्ति के पास रौनापार-चांदपट्टी मार्ग पर सुबह आठ बजे चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार का निर्देश है कि जलने के 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर को बदला जाए। लेकिन सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से हम चार दिनों से अंधेरे और गर्मी में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसओ रौनापार राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए उन्होंने ग्रामीणों केे जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन देकर चक्काजाम को समाप्त कराया। अवर अभियंता रौनापार राजेश चौहान ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इस मौके पर राधे सिंह, राकेश सिंह, संतोष, दिनेश, अंकित, रतन, रामकरण, मोती, विनय, सर्वजीत, धर्मवीर, राहुल, जियालाल, हरिलाल, नंदलाल, पंकज, सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें