फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में काम न आएगी सपा-बसपा का गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने गांव जोकहरा पहुंचीं भाजपा नेत्री कुसुम राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन काम नहीं आएगा। अति दलित और अति पिछड़ा वर्ग के लोग अभी भी भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा देशहित में काम कर रही है। सपा-बसपा जैसे क्षेत्रीय दल जाति की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेत्री ने कहा कि सपा-बसपा दोनों घबराए हुए हैं। इनका जनाधार समाप्त हो रहा है। अपने जनाधार को बचाने के लिए ये गठबंधन है। सपा-बसपा अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में ये गठबंधन काम आने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो रहा है। माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो रही है। महिलाओं के हित के लिए हेल्पलाइन की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। भारतीय जनता पार्टी जनहित में कार्य कर रही है। इस मौके पर डॉ. अनिल राय, फागू राय, ओम प्रकाश यादव, आनंदवर्धन राय, अशोक राय, संदीप, अजीत मिंटू राय, उमाशंकर दूबे, सुभाष, योगेंद्र गोंड, राजेश पांडे, रामवृक्ष राय, श्री प्रकाश राय, विद्या, श्वेता देवी, सुनीता देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें