फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति पार्टी ने किया संगठन विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति पार्टी के दीदारगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरूवार को क्षेत्र के पुरंदरपुर में संपन्न हुआ। जिसमें पार्टी द्वारा संगठन विस्तार करते हुए अश्वनी कुमार चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष और रामलगन यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र पासी ने बताया कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए लोस प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष सरोज को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि यह प्रत्येक विधान सभा में लगभग 375400 बूथों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करें। वन बूथ टेन यूथ के सिस्टम पर काम करें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश पासी ने संगठन का विस्तार करते हुए अश्वनी कुमार चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष और रामलगन यादव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया। इसके अलावा विधानसभा दीदारगंज में रामप्रकाश सरोज को अध्यक्ष, राजमन पासी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र सरोज को महामंत्री, राजेंद्र सरोज को सह महामंत्री, राज नरायन सरोज को संगठन मंत्री, दशरथ सरोज को सह संगठन मंत्री, हीरालाल को कोषाध्यक्ष, सुधाकर सरोज को सह कोषाध्यक्ष, मोहन सरोज को आडिटर और सुरेश सरोज को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्यामा सरोज ने दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र से प्रतापी देवी को अध्यक्ष, चंद्रमा देवी, कमला देवी, गीता देवी, विद्या देवी, मनरौता देवी को सदस्य नियुक्त किया। सम्मेलन में सीताराम पासी, पहलवान पासी, दशरथ सरोज, मुकेश पासी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें