फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखागार से गायब हुए कोल बाजबहादुर के अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर की जीवनदायिनी तमसा के पुराने रास्ते की जमीनों पर हुए कब्जे की तलाश में प्रशासनिक अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी के जमीनों की तलाश में जुटे एसओसी ने जब अभिलेखों की जांच शुरू की तो अभिलेखागार से नगर से सटे कोल बाजबहादुर के अभिलेख ही गायब मिले। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभिलेखों की बरामदगी करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर से सटे बहने वाली तमसा नदी कभी कोलबाजहादुर, गुरुटोला, बड़ा गणेश मंदिर के पास से होकर गुजरती थी। समय के साथ नदी ने भी अपने रास्ते को बदला और पुराने स्थान से एक किमी दूर बहने लगी। नदी के दूसरा रास्ता बनाने के बाद पुराने रास्ते की जमीन खाली हो गई। जमीन खाली होने के बाद इस पर भूमाफियाओं की नजर पड़ी और उन्होंने जमीन की प्लाटिंग कराकर उसकी बिक्री कर दी। बहुत से लोगों ने जमीन लेकर इस स्थान पर आवासीय भवन भी बना लिए। लेकिन एक शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू हो गई। मामला जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसओसी को नगर से सटे कोल बाजबहादुर गांव और एलवल मुहल्ले के अभिलेखों की जांच का निर्देश भी एसओसी श्रीप्रकाश राय को दिया। अभिलेखों की जांच के लिए जब एसओसी अभिलेखागार में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि अभिलेखागार से कोल बाज बहादुर के अभिलेख ही गायब हैं। उन्होंने उक्त मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने अभिलेखों की बरामदगी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सूत्रों की मानें तो कोल बहादुर के अभिलेख कहां पर हैं इसकी जानकारी प्रशासन को हो चुकी है। प्रशासन अभिलेखों की बरामदगी के लिए उक्त स्थल पर छापामारी करने की तैयारी में है।

कोल बाजबहादुर के ही नहीं नगर से सटे कई गांवों के अभिलेखों के साथ या तो छेड़छाड़ की गई है। या उन्हें गायब कर दिया गया है। जिसका परिणाम है कि जांच के दौरान यह अभिलेख उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण जांच में थोड़ी बाधा आ रही है लेकिन जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीप्रकाश राय, एसओसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें