आजमगढ़। बीएसएनएल के कर्मचारी और अधिकारी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को चौथे दिन भी सत्याग्रह पर रहे। कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के पूरा होने तक संघर्षरत रहने का ऐलान किया।
बीएसएनएलईयू के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हम धरनारत हैं। जिसमें तीसरा पे रिविजन 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ, पेंशन संशोधन, दूसरे पे रिविजन के दौरान छूटी मांगों को पूरा करने, सहायक टावर कंपनी बनाए जाने के निर्णय को वापस लेने, रिटायरमेंट उम्र को 60 से 58 न करने और वीआरएस न लाए जाने की मांग शामिल है। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश सिंह ने बताया कि धरने में सभी प्रमुख एसोसिएशन और यूनियन के पदाधिकारि और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम और एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर गुलाब राय, धर्मेंद्र सिंह, आरपी मौर्य, अरविंद मौर्य, रामफेर राम, आरएस राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरा लाल, गौरव सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो