आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा की असिस्टेंट प्रोफेसर डा.अर्पिता मिश्रा ने स्वयं सेविकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डा.निशा के नेतृत्व में सफेद दाग जागरुकता अभियान रैली निकाली गई। रैली में स्वयं सेविकाओं ने नारा सफेद दाग नहीं अभिशाप है, आओ सोच बदले कुष्ठ रोग का इलाज है। लगाते चल रही थी। रैली कटरा, हनुमानगढ़ी, शांतीनगर, कोलघाट, कोलबाजबहादुर प्राइमरी स्कूल से रामायन मार्केट होते लालडिग्गी से होते हुए महाविद्यालय पर जाकर समाप्त हुई। द्वितीय सत्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर बद्रीनाथ ने संविधान में स्त्रियों के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डा. वंदना द्विवेदी, डा. वंदना सिंह, डा.महजबी आदि उपस्थित रही।