फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में हुए प्रेमी युगल का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाने में हुई पंचायत के बाद मंगलवार को प्रेमी युगल का विवाह कराया गया। प्रेमी युगल छह माह पूर्व घर छोड़ कर फरार हो गए थे। रौनपार गांव निवासी ऋषि गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता का पास के गांव इस्माइलपुर निवासिनी सुशीला पुत्री एकादशी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व दोनों घर छोड़ कर फरार हो गए। इस दौरान वे पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहे। इधर परिजनों को जब दोनों के लुधियाना में होने की जानकारी हुई तो वे वापस लौटने का दबाव बनाने लगे। परिजनों के दबाव में आकर सोमवार की रात दोनों रौनापार थाने पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने पर बुला लिया। घंटो थाने पर पंचायत चली लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने सुशील को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार की सुबह पुन: दोनों पक्ष थाने पर जुटे और प्रेमी युगल के विवाह की सहमती बनी। इसके पश्चात पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर पर ही दोनों का विवाह संपन्न करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें