आजमगढ़। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने फिल्म पद्मावती के रिलीज किए जाने के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर अन्नू प्रताप सिंह के नेतृत्व में निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक कर विरोध जताते हुए सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी को बर्खास्त किए जाने, फिल्म पर रोक लगाने और निर्देशक पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किया।
उन्होंने कहा कि फिल्म विवादों से घिरी होने के बावजूद इसे सेंसर बोर्ड ने न जाने किस दबाव में आकर प्रसारण किए जाने का प्रमाण पत्र दे दिया। राजेश्वर पांडेय ने कहा कि सती माता पद्मावती ने हिंदू संस्कृ ति के आन-बान और शान के लिए जौहर किया था। हम उसे व्यर्थ नहीं जाने देंगे। सुमित यादव ने कहा कि सती माता हमेशा से पूरे देश के स्वभिमान और पूज्यनीय रही है। उन पर फिल्म बनाकर दाग लगाया जा रहा है। जिसे करणी सेना के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। रवि सिंह ने कहा कि फिल्म के माध्यम से हमारी संस्कृतिक को बेचने का काम किया जा रहा है। समीर सिंह ने कहा कि ऐसी फिल्में जब भारत से बनकर विदेशो में जाएंगी तो हमारी संस्कृ ति की छवि धूमिल होगी। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस फिल्म पर तुरंत रोक लगाकर देशहित में फैसला लें। इस मौेके पर आशीष ङ्क्षसंह, धीरेंद्र सिंह, प्रताप ङ्क्षसह, अनूज ङ्क्षंसह, रमाकांत राम, उमाक ांत यादव, गोलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।