नगर के मोहल्ला बाज बहादुर कोट राजा का किला स्थित जुबैर के आवास पर जलसे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलसे का शुभारम्भ तिलावते कलाम पाक से हुआ। मौलाना सेराज अहमद मिस्बाही लंगरपुरी ने कहा कि अल्लाह ने अंबिया इकराम के बाद औलिया इकराम को वो ताकत अदा की कि जिससे पैगम्बर दो आलम की सुन्नतों पर अमल करके इस्लाम को अजमत अता की। तकवा, पाकीजिगी उनकी जिंदगी में शामिल था। यहीं वजह है कि उन्होंने हमेशा अल्लाह का कुर्ब हासिल किया। हैदर अली मजनूपुर ने नातिया कलाम पेश किया। इस मौके पर कादी अहमद रजां,कादी अली अफसर, हाफिज शमशाद, मोहम्मद अजीम आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मो. अजीम ने किया।