फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर के कुलदीप सिंह ने जीती क्रांति दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर रविवार को नवयुवक क्रान्ति दल की ओर से प्रदेशीय क्रांति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में 13 जिलों के तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुल्तानपुर के कुलदीप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फूलपुर के शंकर तिराहे से रोडवेज, पशु अस्पताल, पुरानी मिर्च मंडी होते हुई तीन किमी की दौड़ हुई। 20-20 प्रतिभागियों को छांटकर अंतिम राउंड में स्थान दिया गया। अंतिम दौड़ में सुल्तानपुर के कुलदीप सिंह को प्रथम, आगरा के राजकुमार सिंह को द्वितीय और संतकबीर नगर के श्रवण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को चिकित्साधीक्षक सीएचसी फुलपुर डा. मोहम्मद अजीम ने फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी आदि से पुरस्कृत किया गया। 57 प्रतिभगियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। दौड़ की शुरुआत पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, डा. मुहम्मद फैसल, हरिपत यादव, डा. एसके गौतम ने गुब्बारा उड़ा कर की। अध्यछता संस्थापक शिवप्रसाद अग्रहरी और संचालन अनिल प्रजापति ने किया। संयोजक अभय सिंह उर्फ लालू ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर बाबू, संतोष कुमार, मुंशी, अंशु जयसवाल, सुनील कुमार, अंकित, अमन, अखिलेश सोनकर, राजू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें