फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नीस घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को हुए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली गुल होने से शुक्रवार को नगर क्षेत्र कई मुहल्ले शाम साढ़े छह बजे से अंधेरे में डूब गए थे। शनिवार को दोपहर एक बजे लगभग उन्नीस घंटे बाद बिजली आने पर लोगों को राहत मिली। दलालघाट के पास 11000 हाईटेंशन का तार टूटने से समस्या पेश आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे अचानक बिजली कट गई। बिजली के इंतजार में काफी लोगों की पानी की टंकी पूरी खाली हो चुकी थी। ऐसे में लोगों ने हैंडपंप के पानी से काम चलाया और रात अंधेरे में गुजारी। पानी के अभाव में शनिवार की सुबह लोगों के सभी दैनिक कार्य बाधित हो गए। शनिवार को लगभग उन्नीस घंटे बाद दोपहर लगभग एक बजे बिजली आने के बाद लोगों ने टंकी को भरी। बिजली कटौती से रैदोपुर, कालीचौरा, एलवल, कालीनगंज, कदमघाट, दलालघाट, फराशटोला, पुरानी कोतवाली आदि मुहल्ले प्रभावित रहे। इस बारे में जब एसडीओ रोहित जैन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दलालघाट के पास 11000 हाईटेंशन का तार टूट गया था। कोहरे के कारण तार टूट जाने का पता नहीं चल पाया था। जैसे ही पता चला तार को जोड़वाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

फॉल्ट से दर्जनों गांव की बिजली 16 घंटे गुल
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फीडर में फॉल्ट के चलते 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते दर्जनों गांवों में अंधेरा फैला रहा। आटा चक्की से लेकर नलकूप तक बंद रहे। पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फीडर में शुक्रवार शाम छह बजे फॉल्ट के चलते बोझिया, डोरवा, बल्लो सराय, जमीन डोरवा, सुन्दर सराय, बल्लो, कोकिलपार, महुलिया, कोठिया, कुर्थीपुर, इमलीपुर, अंडाखोर, कर्थीपुर, दोरजी सहित दर्जनों गांव में शुक्रवार की रात अंधेरा फैला रहा। शनिवार सुबह 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जेई राजेश चौहान ने बताया फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। इसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें