आजमगढ़। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। दफ्तर में कर्मचारियों के साथ बैठक करके उन्हें शहर के विकास, बिजली, पानी और साफ-सफाई के बारे में आवश्यक हिदायतें दीं। इस दौरान शहरवासियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत भी कराया।
कार्यालय पहुंचने के बाद शीला श्रीवास्तव ने सभी पटल के कर्मचारियों के कार्यों का अवलोकन किया। कर्मचारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी कर्मचारी नगरवासियों के हित में काम करें। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय में आता है तो उसके साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए। आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनें और हर हाल में समाधान करें। नगर में साफ-सफाई बेहतर होनी चाहिये। नागरिकों की अनदेखी वह कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उदासीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान पहुंचे शहरवासियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाने का आश्सवान दिया। इस मौके पर डा. अफजल, शकील अहमद, सदरूद्दीन खां, सौरभ श्रीवास्तव, हैदर जमील, नजमी भाई, दीपक सिंह, अभय सिंह, भोला, राशिद खान, प्रेमचन्द्र यादव, बृजेश यादव मौजूद रहे।