जहानागंज। ब्लाक के मुस्तफाबाद गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड को बीच में ही 50 मीटर तक छोड़ने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी का मुद्दा अमर उजाला की ओर से उठाने का बाद विभाग हरकत में आया गया। चार दिन ही बाद सड़क की निर्माण पूरा करा दिया गया। गांव में सीसी रोड सांसद मुलायम सिंह यादव के निधि से आरईएस विभाग की ओर से बनाया जा रहा था। दोनों तरफ से रोड बनने के बाद इसे बीच में 50 मीटर तक छोड़ दिया गया था। गांव के लोगों कई बार जेई से शिकायत की, लेकिन विभाग की ओर से इसकी सुधि नहीं ली जा रही थी। चार दिन बाद ही सड़क का निर्माण पूरा हो गया। गांव के दयानन्द मौर्य, सूर्यनाथ लाल, कपिल मौर्य, अशोक, आशीष, शिवपूजन सभी अमर उजाला का आभार जताया है।